Kangana Ranaut on Hrithik Roshan: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के बीच सालों पुराना विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर दोनों से जुड़ी बातें तेजी से वायरल हो रही हैं। हाल ही में ऋतिक ने एक वायरल पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी, जिसके बाद कंगना ने भी बिना देर किए जवाब दिया। उनके नए पोस्ट ने एक बार फिर पुराने विवाद को सुर्खियों में ला दिया है। दोनों के फैंस भी सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं और ये मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है।
कंगना रनौत की पोस्ट हुई वायरल (Image Source: AI/ Kangana Ranaut Instagram)
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:'मैं शायद ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं...' CJP के सौरव दास ने Kangana Ranaut को मारा ताना
जानें क्या था विवाद?
कंटेंट क्रिएटर फ्रेडी बर्डी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें लिखा था, 'दुनिया को ऋतिक रोशन से माफी मांगनी चाहिए।' सुपर 30 एक्टर ने उस पर कमेंट किया। उनका ये कमेंट कंगना रनौत को अच्छा नहीं लगा। उन्होंने मांग की कि ऋतिक उन लोगों के खिलाफ उनका साथ दें जो उनके नाम का इस्तेमाल करके उन्हें बुली कर रहे हैं। अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी में कंगना ने ऋतिक के कमेंट पर रिएक्ट किया। कंगना ने लिखा, 'ऋतिक, मुझे खुशी है कि आपको अपनी परफेक्ट मैच सबा आजाद मिल गई हैं और आप दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हो। आप एक कमिटेड रिलेशनशिप में हो, इसलिए आपको किसी महिला को ऐसे चिढ़ाना शोभा नहीं देता। बल्कि आपको उन सबकी निंदा करनी चाहिए जो आपके नाम का इस्तेमाल करके मुझे परेशान और बुली कर रहे हैं। आग में घी मत डालो और अपनी पार्टनर को शर्मिंदा मत करो। उम्मीद है बेहतर समझ आएगी और आप बेवजह के कमेंट करना बंद कर दोगे।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:'मेरी उम्र 28 साल नहीं है...' CJP के सौरव दास ने Kangana Ranaut को दिया जवाब
ऋतिक रोशन ने लिखी थी ये बात
ऋतिक का फ्रेडी की पोस्ट पर कमेंट था, “मेरे दोस्त, सिर्फ इसलिए ‘A’ का साथ देना क्योंकि अब ‘B’ पसंद नहीं आया, ये उस बड़े सिस्टम की समस्या का छोटा सा हिस्सा है जो हमारे समाज में फैली हुई है। मैं इंतजार करूंगा जब इसका सही कॉन्टेक्स्ट आएगा और वो तथ्यों पर आधारित होगा। वही सही होगा। लेकिन फिर भी, अब किसको फर्क पड़ता है ना?'
