'या देवी सर्वभूतेषु...' शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कंगना रनौत ने भक्तों को दिया खास संदेश, मां दुर्गा को किया याद

Kangana Ranaut Tweet: आज नवरात्रि का पहला दिन है। इस दिन लोग माता शैलपुत्री की पूजा कर रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर टीवी स्टार्स माता की भक्ति में लीन हो गए हैं। इस बीच कंगना रनौत ने फैंस को खास अंदाज में विश किया है। उनका लेटेस्ट ट्वीट एक्स पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते हैं इस ट्वीट पर...

Kangana Ranaut Wishes Fans on Navratri Day 1: आज नवरात्रि का पहला दिन है, जो कि मां शैलपुत्री को समर्पित होता है। इस दिन लोग कलश स्थापना करते हैं, और माता शैलपुत्री देवी की भक्ति करते हैं। बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री के सितारे भी आज के दिन माता की भक्ति में डूब गए हैं। तमाम स्टार्स अपने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को नवरात्रि की बधाइयां दे रहे हैं। इस बीच कंगना रनौत का एक ट्वीट सामने आया है, जो कि लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस ट्वीट के जरिए कंगना रनौत ने अपने चाहने वालों को खास संदेश दिया है। आइए नजर डालते है इस ट्वीट पर...

kangana ranaut navratri

Pic Credit- Kangana Ranaut (instagram)

कंगना रनौत ने फैंस से कही ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने एक्स अकाउंट को अपडेट करते हुए लिखा, 'या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः। शारदीय नवरात्रि पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।' कंगना रनौत के इस ट्वीट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। मालूम हो कि कंगना रनौत मां दुर्गा की बहुत बड़ी भक्त हैं। उन्होंने अक्सर माता के मंदिर जाते हुए देखा जाता है। एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने कहा, 'मां दुर्गा ने मुझे उनका मंदिर बनाने के लिए चुना। हमारे पूर्वजों ने जो बनाया, यह उसकी तुलना में कुछ भी नहीं है। मां ने इस साधारण मंदिर को स्वीकार कर अपनी कृपा दिखाई। मैं चाहता हूं कि एक दिन ऐसा मंदिर बनाऊं जो मां की महिमा और हमारी महान सभ्यता के अनुरूप हो। जय माता दी।'

End of Feed