Kangana Ranaut को मिला जीवनसाथी, रिलेशनशिप रूमर्स पर बॉलीवुड की क्वीन ने बता डाली पूरी सच्चाई

Kangana Ranaut on Relationship Status: राम प्राण प्रतिष्ठा के दौरान एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ईज माय ट्रिप के फाउंडर संग तस्वीरें क्लिक कराइ थी, ऐसे में दोनों की अफेयर की खबरें उड़ने लगी। अब खुद हाल ही में एक्ट्रेस ने इन ख़बरों पर चुप्पी तोड़ अपना रेलशनशिप स्टेटस के बारे में बताया है।

Kangana Ranaut on Relationship Status: बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे फेमस और बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उनके द्वारा बॉलीवुड को लेकर दिए गए ब्यान चर्चा का विषय बने रहते हैं। कुछ दिनों से एक्ट्रेस की डेटिंग लाइफ को लेकर तरह-तरह की खबरें उड़ रही हैं। जैसे की राम मंदिर प्रतिष्ठा के दौरान उन्होंने ईज माय ट्रिप के फाउंडर संग तस्वीरें क्लिक कराइ थी। जिसके बाद उनकी अफेयर वाली ख़बरों ने आग की तरह फैल गई, इस पर खुद अब एक्ट्रेस ने अपना बयान दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Kangana Ranaut on Relationship Status

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी और ईज माय ट्रिप के फाउंडर निशांत पीती संग अफेयर की ख़बरों पर विराम लगा दिया है। एक्ट्रेस ने लिखा कि मेरी मीडिया से ये अनुरोध है कि गलत बातें और जानकारी ना फैलाएं। निशांत एक शादीशुदा आदमी है और मैं किसी और को डेट कर रही हूं। आप सही वक्त आने का इंतजार करें ऐसे हमें शर्मशार ना करें। ये अच्छी बात नहीं है कि एक यंग औरत को किसी भी नए आदमी के साथ जोड़ने का। क्यूंकि हमने एक तस्वीर क्लिक कराइ है।

End of Feed