Indian 2 : जल्द रिलीज होगा Kamal Hasan की फिल्म 'इंडियन 2' का पहला लुक, फैंस के साथ साझा की जानकारी

Indian 2: फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने 3 नवंबर को फिल्म की पहली झलक का ऐलान किया है। अब प्रशंसक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि 3 नवंबर को आने वाले पहले परिचय वीडियो में क्या होगा।

Indian 2: कमल हासन( Kamal Hasan) ने अपने फैंस के लिए खुशखबरी सुनाई है वह जल्द ही फिल्म इंडियन 2 की पहली झलक फैंस को दिखाने जा रहे हैं। फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए मेकर्स ने पहला पोस्टर रिलीज किया है। फिल्म के निर्माता लाइका प्रोडक्शन ने इस संबंध में एक आधिकारिक घोषणा साझा की। कैप्शन में लिखा है, "जश्न जल्दी शुरू हो गया है। "इंडियन-2 एएन इंट्रो" के लिए तैयार हो जाइए, 3 नवंबर को रिलीज होने वाली #इंडियन2 की एक झलक।

Kamal Hasan Indian 2

इंडियन 2 1996 में आई कमल हासन की फिल्म इंडियन का सीक्वल है। इंडियन 2 में सिद्धार्थ, काजल अग्रवाल( Kajal Aggarwal) , रकुल प्रीत सिंह( Rakul Preet Singh) , प्रिया भवानी शंकर और कालिदास जयराम भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।यह फिल्म अगले साल रिलीज होने जा रही है। इंडियन 2 को डायरेक्टर कमल हासन और मणिरत्नम एक साथ डायरेक्ट कर रहे हैं। लंबे समय बाद दोनों को एक प्रोजेक्ट पर काम करता देख फैंस का उत्साह बढ़ा हुआ है। फैंस फिल्म की पहली झलक के लिए बेताब हैं और इंडियन 2 को अगले साल की हिट फिल्म बता रहे हैं। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने 3 नवंबर को फिल्म की पहली झलक का ऐलान किया है। अब प्रशंसक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि 3 नवंबर को आने वाले पहले परिचय वीडियो में क्या होगा।

End of Feed