Deepika Padukone in Kalki 2898 AD 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'सिंघम अगेन' में देखा गया है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने शक्ति शेट्टी का रोल निभाया है, जो लोगों को काफी पसंद आया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 235 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। 'सिंघम अगेन' से दीपिका पादुकोण ने साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में एक प्रेग्नेंट वुमन का रोल निभाया था। अब इस फिल्म के दूसरे पार्ट यानी 'कल्कि 2898 एडी 2' (Kalki 2898 AD 2) में भी दीपिका पादुकोण मां के रोल में देखा जाएगा। इस बात का खुलासा दत्त सिस्टर्स यानी प्रियंका और स्वप्ना ने किया है।
ऐसा होगा 'कल्कि 2' में दीपिका पादुकोण का रोल
स्वप्ना दत्त ने फिल्म 'कल्कि 2898 एडी 2' में दीपिका पादुकोण के किरदार को लेकर खुलासा करते हुए कहा, 'दूसरे पार्ट में उन्हें कुछ पार्ट्स में मां के रोल में ही देखा जाएगा।' गाला इवेंट में फिल्म के डायरेक्टर नाग आश्विन मौजूद नहीं थे। इस दौरान प्रियंका ने क्लियर करते हुए कहा, 'वह सिनेमा बनाने में व्यस्त हैं।' दत्त सिस्टर्स ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि कल्कि 2 का लगभग 30% हिस्सा पहले ही पूरा हो चुका है। फैन्स को भी इस समय 'कल्कि 2' का बेताबी से इंतजार है।
हाल ही में मेकर्स ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि 'कल्कि 2898 एडी' 2025 में 3 जनवरी के जापान ने बड़े स्तर पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म का बजट लगभग 600 करोड़ रुपये था। फिल्म में प्रभास और दीपिका पादुकोण के अलावा कमल हासन, दिशा पाटनी और अमिताभ बच्चन को लीड रोल में देखा गया था। फिल्म में दीपिका और प्रभास की जोड़ी को लोगो ने काफी पसंद किया था।
