बॉलीवुड

Ramayana और बेटी राहा ने बदली रणबीर कपूर की लाइफ, एक्टर ने कहा- 'मुझे एक बेहतर इंसान बनाया'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 30, 2026, 10:33 AM IST

Ranbir Kapoor on Daughter Raha And Ramayana: एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी फिल्म रामायण और बेटी राहा को लेकर कहा कि...

Image

रणबीर कपूर ने बेटी राहा और फिल्म को लेकर कही ये बात (Image Source: IMDb)

Ranbir Kapoor on Daughter Raha And Ramayana: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणबीर कपूर की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ महीने पहले फिल्म रामायण का एक धांसू टीजर रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। इन सब के बीच अब फिल्म रामायण के एक्टर रणबीर कपूर का एक नया इंटरव्यू सामने आया है। रणबीर कपूर ने इस इंटरव्यू के दौरान अपनी बेटी राहा कपूर और फिल्म रामायण को लेकर बात की। तो चलिए जानते हैं रणबीर कपूर ने इंटरव्यू के दौरान क्या कहा है। (ये भी पढ़ें: Ramayana: रिलीज से पहले King का रिकॉर्ड तोड़ देगी रणबीर की फिल्म, मेकर्स होंगे मालामाल)

रणबीर कपूर ने कही ये बात

एक्टर रणबीर कपूर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह रणबीर कपूर का अभी हाल ही में सामने आया एक इंटरव्यू है। Top Film Magazine से बात करते हुए रणबीर कपूर और डायरेक्टर नितेश तिवारी ने अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर कई बातें शेयर कीं। दोनों ने माना कि इस तरह की बड़ी पौराणिक कहानी को बड़े पर्दे पर लाना अपने आप में बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। रणबीर कपूर ने बताया कि शुरुआत में उनके मन में काफी डर और शक था। लेकिन बाद में उन्हें समझ आया कि ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी को बदल देने वाला अनुभव है। रणबीर ने आगे 'इसने मेरी सोच बदल दी है। अब मैं जिंदगी, नुकसान, त्याग और धर्म को पहले से अलग तरीके से देखने लगा हूं।' (ये भी पढ़ें: रिलीज डेट से पहले सिनेमाघरों में धमाका करेंगी Ranbir Kapoor की Ramayana, तगड़ी कमाई के लिए मेकर्स ने बनाई प्लानिंग)

बेटी को लेकर कही ये बात

इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने पिता बनने के अपने अनुभव कहा कि उनकी बेटी राहा ने उन्हें एक बेहतर इंसान बनाया है और रामायण ने उन्हें और बेहतर बनने के लिए प्रेरित किया। रणबीर के मुताबिक, ये सब चीजें उनके जीवन में एक-दूसरे से जुड़ी हुई लगती हैं। उन्होंने कहा कि वो इसे अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा आशीर्वाद मानते हैं।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article