Kajol के बेटे Yug Devgn ने पैपराजी संग मनाया जन्मदिन, यूजर्स बोले- 'इसे बड़ी बेटी से थोड़ा दूर रखना'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 14, 2023, 08:20 AM IST

Yug Devgan Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और अजय देवगन का बेटा देखते ही देखते 13 साल का हो गया है। दोनों सितारों का इकलौता बेटा युग देवगन ने अपना 13वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया है। युग का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैपराजी के साथ मिलकर केक काटते हुए दिख रहे हैं।

Ajay Devgn and Kajol Son Yug Devgan Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (kajol) और अजय देवगन (Ajay Devgn) का बेटा देखते ही देखते 13 साल का हो गया है। दोनों सितारों का इकलौता बेटा युग देवगन ने अपना 13वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया है। बेटे के जन्मदिन को काजोल और अजय देवगन भी बड़ी धूमधाम के साथ सेलिब्रेट करते नजर आए हैं। काजोल ने बेटे के जन्मदिन के मौके पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट भी शेयर की है। जिसमें उन्होंने युग के लिए प्यार लुटाया है। इस बीच युग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां अजय और काजोल का लाडला बेटा पैपराजी के साथ मिलकर अपने जन्मदिन का केक काट रहा है। युग के इस वीडियो को देखकर फैंस काफी प्राउड फील कर रहे हैं। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

End of Feed