Aamir Khan and Reena Dutta: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) अपनी शादियों और रिलेशनशिप के चलते अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर की दो शादियां टूट चुकी है। आमिर खान ने पहली पत्नी रीना दत्ता से अलग होने के बाद किरण राव से शादी कर ली थी। इस बीच कुछ समय पहले किरण और आमिर भी अलग हो गए हैं। अब आमिर खान अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड फातिमा सना शेख के साथ रिलेशनशिप में हैं। इस वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। अब आमिर खान अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता के साथ नजर आए हैं। आमिर के इस वीडियो ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। लोग आमिर और रीना को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
‘ये आदमी रिवर्स गियर में क्यों जा रहा है?’
आमिर खान के दोनों एक्स वाइफ के साथ रिश्ते अब सुधरते नजर आ रहे हैं। एक्टर अब अपना ज्यादा से ज्यादा समय परिवार के साथ ही बिताते हैं। अब रीना दत्त के साथ स्पॉट होने के बाद लोग आमिर का मजाक बना रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, ‘लोग आगे बढ़ते हैं अपनी जिंदगी में और ये आदमी वापस जा रहा है।’ वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘रीना, आमिर की एक्स वाइफ नहीं बल्कि मां लग रही है। उम्र में इतना अंतर कैसे हो सकता है।’
