Jawan Box Office Collection Day 7 (Early Estimates): जवान ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी है। एक तरफ जहां पिछले साल बॉलीवुड को बायकॉट करने की बात हो रही थी, वही इस साल एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जान फूंक दी है। पठान, गदर 2 और जवान जैसी फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं। इस बीच जवान को रिलीज हुए आज एक हफ्ता पूरा हो गया है। सातवें दिन फिल्म की कमाई में कमी देखने को मिली है। शाहरुख खान की फिल्म सनी पाजी की गदर 2 के 7वें दिन की कमाई से पिछड़ती हुई दिख रही है, वो भी एक बड़े अंतर के साथ। आइए शाहरुख खान, नयनतारा, विजया सेतुपति और सान्या मल्होत्रा स्टारर जवान के सातवें दिन की कमाई पर एक नजर डालते हैं।
Jawan BO Collection Day 7: सातवें दिन हुई इतनी कमाई
शाहरुख खान सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अपनी फिल्म जवान से दुनियाभर में धूम मचा रहे हैं। अब फिल्म के सातवें दिन के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म ने बुधवार को 23.3 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।
हालांकि गदर ने पहले बुधवार को 32 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जिसके मुकाबले जवान की कमाई काफी कम नजर आ रही है। वहीं फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल 368 करोड़ की कमाई कर ली है। पठान के बाद जवान, शाहरुख खान की लगातार दूसरी सबसे बड़ी हिट है।
