बॉलीवुड

अक्षय कुमार ने जन्मदिन पर किया महाकाल के दर्शन, भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आए एक्टर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 9, 2023, 01:09 PM IST

अक्षय कुमार अपने जन्मदिन के खास अवसर पर महाकाल मंदिर पहुंचे। एक्टर अपने बेटे आरव और क्रिकेटर शिखर धवन के साथ दिखाई दिए। एक्टर भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आए। एक्टर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फैंस एक्टर को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।

Image

Akshya Kumar Mahakaleshwar Temple (credit Pic: Instagram)

Akshay Kumar Birthday: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टर अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। अक्षय के खास दोस्त अजय देवगन ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। एक्टर अपने जन्मदिन के खास अवसर पर अपने बेटे आरव और क्रिकेटर शिखर धवन के साथ उजैन के महाकाल मंदिर पहुंचे। एक्टर ने महाकाल का आशीर्वाद लिया। एक्टर के महाकाल दर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक्टर को फैंस जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।

फोटो में एक्टर भगवा रंग के कपड़ों में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर बाकी भक्तों के साथ मंदिर में बैठे नजर आ रहे हैं। फैंस एक्टर की सादगी की भी तारीफ कर रहे हैं।

अक्षय पहुंचे महाकाल मंदिर

अक्षय भोलेनाथ की भक्ति में डूबे हुए नजर आए। एक्टर के बेटे आरव भी उनके साथ दिखाई दिए। फोटो में क्रिकेटर शिखर धवन सफेद रंग के कुर्ता- पजामे में दिखाई दिए। फैंस एक्टर की फोटो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। अजय देवगन ने एक्टर के साथ फोटो शेयर करते मजेदार कैप्शन लिखा है, कभी हेलीकॉप्टर से लटकर कभी कोयल माइन में घूसकर अगर आपको रेस्क्यू की जरूरत है तो अक्षय कुमार को कॉन्टेक्ट करें। एक्टर का मजेदार पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अक्षय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मिशन रानीगंज को लेकर चर्चा में है। फिल्म का टीजर दर्शकों को पंसद आया है। फिल्म में जसवंत सिंह गिल की सच्ची कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article