करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म कुछ -कुछ होता है (Kuch Kuch Hota Hai) आज भी दर्शकों की फेवरेट फिल्मों में से एक हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान (Shahrukh Khan), सलमान खान (Salman Khan), काजोल (Kajol) और रानी मुखर्जी लीड रोल में थे। इस फिल्म को लेकर आज भी दर्शक पागल है। फिल्म में अंजलि और राहुल का ऑइकोनिक कैरेक्टर है। ये बॉलीवुड की कल्ट फिल्मों में से एक हैं। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में काजोल ने बताया कि मेरे दिमाग में अंजलि को लेकर अलग कैरेक्टर था।
kuch kuch hota hai
एक्ट्रेस के अनुसार, अंजलि को साड़ी नहीं पहननी चाहिए थी। इसकी जगह उसे ट्रैक पैंट्स चाहिए था। उसे महंगे और शानदार स्नीकर्स पहनने चाहिए थे और वो तभी भी बेहद खूबसूरत लगती।
क्लाइमेक्स में सलमान को चुनना चाहती थीं काजोल
एक्ट्रेस से पूछा गया कि अगर आपको राहुल और अमन में से किसी एक को चुनना होता। तो वो कौन होता? एक्ट्रेस ने कहा कि मैं अमन को चुनती। लेकिन फिल्म में क्लाइमेक्स को लेकर आपके पास कोई च्वाइंस नहीं होती। जो चीज जैसी है वैसी ही करनी पड़ती है। काजोल की फिल्म कुछ कुछ होता है को रिलीज हुए 24 साल बीत गए है। ये उस समय की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे।
कुछ कुछ होता है में राहुल और अंजलि की दोस्ती को दिखाया जाता है। राहुल को कॉलेज की सबसे खूबसूरत लड़की टीना से प्यार होता है और अंजलि को राहुल से। टीना और राहुल शादी कर लेते हैं। लेकिन बाद में टीना की मौत हो जाती है। फिल्म में सलमान खान अमन का रोल प्ले करते है जो अंजलि से शादी करने वाला होता है। राहुल एक बार फिर अंजलि से मिलता है और उसे दोबारा प्यार हो जाता है। अमन को पता चल जाता है कि राहुल और अंजलि एक- दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और वो दोनों की आखिर में शादी करा देता है। फिल्म में सना सईद, फरीदा जलाल, अनुपम खेर, अर्चना पूरण सिंह और जॉनी लीवर मुख्य भूमिका में थे।
