Kajal Aggarwal Baby Photos : सिंघम एक्ट्रेस ने दिखाया बेटे का चेहरा, नील की क्यूट फोटोज पर आया फैंस का दिल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 04:02 PM IST

Kajal Aggarwal Baby Photos : एक्ट्रेस काजल अग्रवाल हाल ही में अपने बेटे नील और पति गौतम किचलू के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। पहली बार एक्ट्रेस ने अपने बेटे का चेहरा दिखाया है। सोशल मीडिया पर काजल और उनके बेटे की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • सिंघम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल पति और बेटे के साथ एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट
  • एक्ट्रेस ने पहली बार बेटे नील का चेहरा दिखाया है
  • सोशल मीडिया पर काजल और उनके बेटे की फोटो छाई हुईं

Kajal Aggarwal Baby Photos : साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में काजल अग्रवाल (kajal Aggarwal) ने अपनी एक्टिंग से अलग पहचान बनाई हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपने मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने बेटे नील (Kajal son Neil) के साथ क्यूट फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस हाल ही में अपने बेटे और पति के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में दिखाई दीं। काजल ब्लू कलर के सिंपल सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पहली बार एक्ट्रेस ने अपने बेटे नील का चेहरा दिखाया है। नील काफी क्यूट लग रहे हैं। काजल और नील की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

kajal aggarwal baby

kajal aggarwal baby (credit pic: social media)

काजल ने बेबी को प्रैम में सुलाया हुआ है। एक्ट्रेस ने बेबी के साथ पैपराजी को कई पोज दिए। एक्ट्रेस बेटे और पति के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। लंबे समय बाद एक्ट्रेस फैमिली के साथ वेकेशन पर निकली हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। यूजर्स लगातार इन फोटोज पर कमेंट कर रहे हैं। काजल ने 19 मई 2022 को बेटे नील को जन्म दिया है। काजल ने बिजनेसमैन गौतम किचलू से शादी की है। एक्ट्रेस अक्सर अपने पति के साथ रोमांटिक फोटो शेयर करती रहती हैं।

End of Feed