'Kahaani 3' से होगा विद्या बालन का पत्ता साफ, Yami Gautam को कास्ट करेंगे मेकर्स?

Yami Gautam in Kahaani 3: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक फिल्म 'कहानी 3' में मेकर्स ने विद्या बालन की जगह अब यामी गौतम को कास्ट करने का फैसला किया है।

Yami Gautam in Kahaani 3: साल 2012 में सुजॉय घोष ने फिल्म 'कहानी' का निर्देशन किया था। इस मूवी में विद्या बालन को लीड रोल में देखा गया था। यह फिल्म अपने समय में सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद 2016 में 'कहानी 2' आई, जो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल साबित नहीं हुई। अब मेकर्स 'कहानी 3' को बनाने की तैयारी में लगे हुए हैं। एंटरटेनमेंट की दुनिया से अब जो खबर निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक विद्या बालन का पत्ता फिल्म 'कहानी 3' से साफ हो सकता है। इस मूवी के लिए मेकर्स की पहली पसंद अब यामी गौतम बन सकती हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Dhoom 4' का हिस्सा होंगे Ranbir Kapoor !! बड़ा खुलासा करते हुए बताया पूरा सच)

Yami Gautam to replace Vidya Balan in Kahaani 3

'कहानी 3' में विद्या बालन को रिप्लेस करेंगी यामी गौतम

'कहानी 3' में विद्या बालन की जगह लेंगी यामी गौतम

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक 'कहानी' मूवी के तीसरे पार्ट में अब विद्या बालन को यामी गौतम रिप्लेस करती दिखाई देंगी। एक सूत्र ने पोर्टल को बताया कि 'कहानी 3' एक नई स्टोरी के साथ बनाई जा रही है। इसका मकसद फ्रेंचाइजी को आगे ले जाना है। यामी गौतम लीड रोल में आ रही हैं और उनका किरदार बहुत मजबूत है। फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है। टीम शूटिंग के समय का फैसला कर रही है। इस मूवी पर सुजॉय घोष अपनी टीम के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। वो चाहते हैं कि 'कहानी 3' के माध्यम से वो दर्शकों के बीच कुछ नया पेश कर सकें और फ्रेंचाइजी की मूल भावना बनी रहे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Exclusive: 'कई बार चेहरे को देखकर काम मिल जाता है' प्रिटी नेपोटिज्म पर Anjali Anand का ने तोड़ी चुप्पी)

यामी गौतम को कुछ दिनों पहले रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में देखा गया था। इस मूवी में यामी गौतम ने एक छोटा सा कैमियो किया था, जो सभी लोगों को पसंद आया। यह मूवी बॉलीवुड की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म का निर्देशन यामी गौतम के पति आदित्य धर ने किया था।

End of Feed