Malvika Raaj Soon To Become Mom: करण जौहर द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' को कोई कैसे भुला सकता है। साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म को आज भी लोग टीवी पर देखना पसंद करते हैं। फिल्म के सभी कलाकारों को जैसे शाहरुख खान, काजोल, अमिताभ बच्चन दिल में बसे हुए हैं। कभी खुशी कभी गम में छोटी पूजा सभी को याद होगी जो कृष को बहुत सताती थी। जल्द ही वही पूजा अब मां बनने जा रही है। मालविका राज ने शादी के 2 साल बाद अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए पोस्ट।
फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' (Kabhi Khushi Kabhie Gham) में छोटी पूजा का किरदार निभा चुकीं मालविका राज (Malvika Raaj) और पति प्रणव बग्गा (Pranav Bagga) जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। ये खुशखबरी कपल ने बेहद ही क्यूट अंदाज में फैंस संग शेयर की। पोस्ट की गई तस्वीरों में मालविका और पति प्रणव ने मॉम-डैड वाली टोपी पहनी हुई है। सिर्फ यही नहीं मालविका ने लोगों को प्रेग्नेंसी टेस्ट किट भी दिखाई। क्यूट तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कपल ने कैप्शन लिखा 'तुम+ मैं= 3।' कृति खरबंदा, ऋद्धिमा पंडित और अनीता राज जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्स एक्ट्रेस को इस नई जर्नी के लिए शुभकमाएं दे रहे हैं।
फैंस भी मालविका की संतान देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। 29 नवंबर साल 2022 में मालविका और प्रणव ने गोवा के बीच किनारे सात फेरे लिए थे। कपल ने धूम धाम से परिवार और दोस्तों के बीच शादी की थी। मालविका के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं लेकिन लोगों के बीच बज नहीं बना पाई।
