Kaali Kheti to release Date Out: बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्शन-कॉमेडी फिल्में बनने के बाद अब हर कोई हॉरर थ्रिलर में हाथ अजमा रहा है। ऐसे में अब दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ और शरद केलकर भी एक शानदार हॉरर मूवी लेकर आ रहे हैं, जिसका टाइटल मेकर्स ने 'काली खेती' (Kaali Kheti) रखा है। इस मूवी की घोषणा के बाद से ही फैन्स 'काली खेती' को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हैं। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक के साथ इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। यह फिल्म विरासत और दबे हुए रहस्यों के इर्द-गिर्द बुनी गई है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'Hanuman Ansh' की सफलता देख गदगद हुए Ayushmann Khurrana, बोले 'इसने इंडियन सिनेमा को...')
'काली खेती' की रिलीज डेट आई सामने (Pic Credit: Instagram)
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'काली खेती'
बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ ने कुछ घंटों पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म 'काली खेती' की रिलीज डेट पेश कर दी है। यह फिल्म 23 अक्टूबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का शानदार पोस्टर भी जारी किया गया है। यह फिल्म दर्शकों को एक ऐसी डरावनी दुनिया में ले जाने का दावा करती है, जहां डर सिर्फ अंधेरे से नहीं बल्कि समाज और उसके भीतर छिपी सच्चाइयों से भी पैदा होता है। फिल्म में जैकी श्रॉफ और शरद केलकर के साथ नेहा सरगम भी अहम रोल में दिखाई देंगी। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Vidya Balan की झोली में आ गिरी R Balki की धांसू फिल्म, 17 सालों बाद मिलाया हाथ)
निर्देशक का मानना है कि फिल्म में दिखाई गई भयावह दुनिया समाज के लिए एक तरह का आईना है। यहां डर केवल काल्पनिक घटनाओं से नहीं बल्कि उन सच्चाइयों से भी पैदा होता है, जो दर्शकों को किसी न किसी रूप में जानी-पहचानी लग सकती हैं। 'काली खेती' का निर्माण सना खान ने ब्लैककैनवास स्टूडियो के बैनर तले किया है।
