K-Pop Star जैक्सन वांग हैं ऋतिक रोशन की कृष 4 का हिस्सा? कहा-"मेरे लिए ऐसा करना..."

बीते कुछ दिनों से ऐसी अफवाहें है कि जैक्सन वांग कृष 4 का हिस्सा हैं। ऐसा कहा जा रहा था कि इस फिल्म में वांग एक कैमियो कर सकते हैं। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वांग ने इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि जैक्सन वांग ने इसे लेकर क्या कहा है।

के-पॉप स्टार जैक्सन वांग इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा मे बने हुए हैं। बीते कुछ दिनों से ऐसी चर्चा है कि जैक्सन वांग बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले हैं, लेकिन अब इस अफवाह पर विराम लग गया है। कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं कि वांग कृष 4 का हिस्सा हैं। हाल ही में जैक्सन ने इसको लेकर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि जैक्सन ने क्या कहा है।

K-Pop Star

K-Pop Star

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जैक्सन ने इसे फर्जी खबर बताया है। उन्होंने बताया कि गलतफहमी एक निजी मजाक से आई थी जो उन्होंने अपने एक दोस्त के साथ शेयर किया था। यह फर्जी खबर है। यह एक बड़ी फिल्म है, इसलिए मैंने पहले कभी एक्टिंग नहीं की है, इसलिए मेरे लिए ऐसा करना असंभव है। यह मेरे दोस्त और मेरे बीच का मजाक है। इसलिए यह सिर्फ एंटरटेनमेंट की खबर थी।

End of Feed