साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Junior NTR) के साथ जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) तेलुगु इंडस्ट्री में फिल्म देवरा से डेब्यू कर रही हैं। फिल्म के गाने और ट्रेलर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। फिल्म में जूनियर एनटीआर, जाह्नवी और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं। तीनों स्टार्स फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की केमिस्ट्री लोगों का दिल जीत रही है। फिल्म का निर्देशन कोरताला शिवा ने किया है। फिल्म सिनेमाघरों में 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये भी पढ़ें- Vijay Sethupathi ने Kamal Haasan की Indian 2 को किया था रिजेक्ट, जानिए वजह
Junior Ntr and Janhvi Kapoor (credit Pic: Instagram)
निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के चैट शो में जाह्नवी कपूर, सैफ अली खान और जूनियर एनटीआर शामिल हुए थे। तीनों ने फिल्म के बारे में बात की और अपने एक्सपीरियंस शेयर किए। संदीप ने जाह्नवी से पूछा कि पहली बार तेलुगु फिल्म में काम करना कैसा था।
जाह्नवी को तेलुगु भाषा बोलते देख हैरान हो गए थे जूनियर एनटीआर
जाह्नवी के जवाब देने से पहले ही जूनियर एनटीआर बीच में बोला कि मैं तो इस देखकर हैरान हो गया। मुझे लगा ये लड़की बॉम्बे से आई है। क्या पता होगा। भले ही इनकी जड़े साउथ से है। फिल्म में एक सीन है जहां हम सभी जाह्नवी को देखकर हैरान हो गए। कोरताला शिवा मुझे देखकर और मैं उन्हें। हम सभी चौंक गए। जाह्नवी ने आगे कहा, मेरे पापा ये सुनकर खुश हो जाएंगे। मैं इस वक्त ये इंटरव्यू छोड़कर जा रहूं। अब मुझे कुछ नहीं चाहिए। फिल्म में जूनियर एनटीआर का डबल रोल है। वहीं, सैफ अली खान फिल्म में विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं। ये इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म को तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है।
