बॉलीवुड

CM एकनाथ शिंदे के घर बहन संग पहुंचे Salman Khan, बप्पा की भक्ति में डूबे नजर आए भाईजान

सलमान खान हाल ही में गणेश चतुर्थी के खास मौके पर सीएम एकनाथ शिंदे के घर पहुंचे हैं। एक्टर के साथ उनकी बहन अर्पिता खान भी नजर आईं। एकनाथ शिंदे के घर पर सलमान और अर्पिता ने बप्पा का आशीर्वाद लिया। भाईजान की सीएम एकनाथ शिंदे के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Image

Eknath and Salman Khan (credit Pic: Instagram)

देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। खासतौर पर महाराष्ट्र के लोग इस त्योहार को सेलिब्रेट करते हैं। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक अपने घर में बप्पा की मूर्ति की स्थापना करते हैं। एक्टर सलमान खान हाल ही में सीएम एकनाथ शिंदे के घर गणेश उत्सव के खास मौके पर गए। एक्टर के साथ उनकी बहन अर्पिता खान भी नजर आई। सलमान और अर्पिता ने बप्पा का आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर सलमान की एकनाथ शिंदे के साथ फोटो जमकर वायरल हो रही है। ये भी पढ़ें- पति रणवीर संग अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं Deepika Padukone, नन्ही सी जान को गोद में लिए हुए पहली बार आईं नजर

फोटो में दोनों भाई-बहन बप्पा का आशीर्वाद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। पहली फोटो में एकनाथ शिंदे सलमान को फूलों का गुलदस्ता, कलरफुल स्कार्फ और गणेश जी की मूर्ति देते हुए नजर आ रहे हैं। भाईजान फोटो में कैजुअल आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। अर्पिता ग्रीन कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखाई दी।

एकनाथ शिंदे के घर पहुंचे सलमान खान

सलमान की बहन अर्पिता ने अपने घर पर बप्पा की स्थापना की थी। अर्पिता ने धूमधाम से बप्पा का विसर्जन किया था। बप्पा के विसर्जन में सलमान ने बहन अर्पिता के साथ जमकर डांस किया था। विसर्जन समारोह में अरबाज, सोहेल, अरहान, निरवान समेत घर से सभी सदस्य शामिल हुए थे। एक्टर ने बप्पा के विसर्जन का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए फैंस को गणेश चतुर्थी की बधाई दी थी। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान सिकंदर पर काम कर रहे हैं। एक्टर के साथ फिल्म में रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article