बॉलीवुड

घर पहुंचते ही Deepika Padukone ने सबसे पहले बदला अपना इंस्टाग्राम बायो, न्यू मॉम ने जो लिखा है 'एकदम परफेक्ट'

Deepika Padukone Instagram Bio : एक हफ्ते बाद आज जाकर दीपिका को हॉस्पिटल छुट्टी मिली है और वह अपनी नन्ही बेटी को लेकर घर आई हैं। दीपिका की घर आने की खबर सुनते ही सबसे पहली नजर उनके इंस्टाग्राम बायो पर पड़ी जिसमें उनको लिखा है।

Image

Deepika Padukone Instagram Bio

Deepika Padukone Instagram Bio : दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone) और रणवीर सिंह( Ranveer Singh) ने पिछले हफ्ते रविवार को नन्ही गुड़िया का स्वागत किया। कपल हाल ही में बॉलीवुड के न्यू मॉम-डैड बने हैं। अभी कुछ समय पहले ही दीपिका पादुकोण को अस्पताल से डिस्चार्ज मिला है और वह परिवार के साथ घर पहुंची हैं। लगभग एक हफ्ते बाद दीपिका को छुट्टी मिली है और कपल को सही-सलामत साथ में जाते हुए भी देखा गया है। अब अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही दीपिका पादुकोण ने सबसे पहले अपना इंस्टाग्राम बायो बदला है। आइए बताते हैं उन्होंने क्या लिखा

पिछले एक हफ्ते से दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) मुंबई के अस्पताल में एडमिट थी जहां परिवार वाले उनका ख्याल रख रहे थे। आज जाकर दीपिका को छुट्टी मिली है और वह अपनी नन्ही बेटी को लेकर घर आई हैं। दीपिका की घर आने की खबर सुनते ही सबसे पहली नजर उनके इंस्टाग्राम बायो पर पड़ी जिसमें उनको लिखा है- 'feed. Burp.Sleep.Repeat' यानी खाना, पचाना , सोना और इसे ही दोहराना। न्यू मॉम बनने के बाद ये तरीका एकदम बेस्ट है। कम से कम दो महीने तक तो एक नई माँ को ऐसा ही रूटीन फॉलो करना चाहिए।

बता दें कि कुछ दिन पहले शाहरुख खान( Shahrukh Khan) दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे थे। वहीं उससे पहले मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ हॉस्पिटल गए थे। दीपिका पादुकोण के दोस्त और रिश्तेदार नन्ही गुड़िया से मिलने के लिए बेताब हैं। लेकिन दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने नो फोन पॉलिसी को फॉलो करते हुए बेबी को मीडिया से दूर रखने का फैसला किया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article