I Want to Talk: Junglee Music को मिले अभिषेक बच्चन की फिल्म के म्यूजिक राइट्स, पहला गाना 'Dil Ghabraye' हुआ रिलीज

I Want to Talk Songs: अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक (I Want to Talk) का पहला गाना सोशल मीडिया पर रिलीज हो गया है। फिल्म के मयूजिक राइट्स टाइम्स नेटवर्क के जंगली म्यूजिक को मिले हैं। सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही इस गाने ने कमाल कर दिया है।

I Want to Talk Songs: जंगली म्यूजिक (टाइम्स म्यूजिक) ने अभिषेक बच्चन, अहिल्या बामरू और जॉनी लीवर स्टारर बॉलीवुड फिल्म 'आई वांट टू टॉक' के म्यूजिक राइट्स खरीद लिए हैं। अभिषेक बच्चन की इस फिल्म का निर्देशन शूजीत सरकार ने किया है। फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से ही मूवी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज नजर आ रहा है। फिल्म में अभिषेक का लुक भी काफी अलग लग रहा है, इस वजह से मूवी की रिलीज से पहले ही इसको लेकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। आज फिल्म 'आई वांट टू टॉक' का पहला गाना 'दिल घबराए' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को तबा चाके ने गाया, लिखा और कंपोज किया है। यह वीडियो आज टाइम्स म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। गाने की रिलीज के बाद से ही यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है, इसका सोलफुल म्यूजिक काफी पसंद किया जा रहा है। यहां इसपर एक नजर डालते हैं। (यह भी पढ़ें- Lady Singham: रोहित शेट्टी ने कन्फर्म की अपनी अगली कॉप्स यूनिवर्स मूवी, सिंघम अगेन के बाद दीपिका पर चलाएंगे दाव)

I Want to talk new song Dil Ghabraye Released

फेमस इंडी आर्टिस्ट तबा चाके अभिषेक बच्चन की फिल्म आई वांट टू टॉक के 'दिल घबराये' गाने से बॉलीवुड में बतौर सिंगर डेब्यू भी कर रहे हैं। अपनी इमोशनल आवाज और बेहतरीन लिरीक्स के लिए फेमस तबा चाके ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है। फिल्म आई वांट टू टॉक के डायरेक्टर शूजीत सरकार ने दिल घबराए गाने को लेकर रिएक्ट करते हुए कहा, 'यह गाना आई वांट टू टॉक का इमोशनल सार है। तबा की अनोखी आवाज कहानी में जान फूंक देती है।' इस गाने के रिलीज होने के बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म को लेकर बातें भी करने लगे हैं।

'दिल घबराए' गाने पर सिंगर तबा चाके ने दिया रिएक्शन

तबा चाके ने इस गाने को लेकर कहा, 'आई वांट टू टॉक के लिए म्यूजिक बनाना सच में एक स्पेशल एक्सपीरियंस रहा है। फिल्म के इमोशन से मुझे खुद काफी कनेक्टेड फील हुआ है और मैं चाहता था कि म्यूजिक इस प्यारे बॉन्ड को दिखाए।' इसके साथ ही मंदार ठाकुर, टाइम्स म्यूजिक/जंगली म्यूजिक के सीईओ ने अपनी एक्साइटमेंट शेयर करते हुए कहा, 'दिल घबराए तबा चाके के टैलेंट को दिखाता है, फिल्मों में उनका यह पहला गाना दर्शकों का दिल जीतने का वादा करता है।' बता दें कि रोनी लाहिरी और शील कुमार द्वारा निर्मित, आई वांट टू टॉक, 22 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

End of Feed