War 2 में खलनायक नहीं बल्कि ये रोल निभाएंगे JR NTR, क्या Hrithik Roshan संग होगा आमना-सामना?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 5, 2024, 07:57 PM IST

JR NTR Role in War 2: ऋतिक रोशन और टाइग श्रॉफ की फिल्म वॉर (War) के सीक्वल को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। फिल्म वॉर 2 में जूनियर एनटीआर की एंट्री के बाद से ही फैंस फिल्म को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। अब वॉर 2 पर सामने आई ताजा रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।

JR NTR Role in War 2: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइग श्रॉफ की फिल्म वॉर (War) के सीक्वल को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। फिल्म वॉर 2 (War 2) में जूनियर एनटीआर (JR NTR) की एंट्री के बाद से ही फैंस फिल्म को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। वॉर 2 में जूनियर एनटीआर के रोल को लेकर बीते काफी समय से कई रिपोर्ट सामने आ रही हैं, पहले दावा किया जा रहा था कि मेकर्स जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन के बीच फेस-ऑफ कराने का प्लान बना रहे हैं, इस वजह से एक्टर जूनियर एनटीआर का रोल निगेटिव हो सकता है। हालांकि अब ताजा मीडिया रिपोर्ट्स में इसका उलट ही दावा किया जा रहा है। जूनियर एनटीआर ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर के बाद से ही पैन इंडिया सुपरस्टार बन गए हैं।

End of Feed