JOLLY LLB 3: अक्षय कुमार-अरशद वारसी की जॉली LLB 3 का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अब लगता है कि जल्द ही फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। इस बार अक्षय कुमार जॉली मिश्रा के किरदार में नजर आएंगे, जबकि अरशद वारसी जॉली त्यागी का रोल निभाएंगे। इससे पहले अरशद ने जॉली LLB (2013) में और अक्षय ने जॉली LLB 2 (2017) में अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीता था। आइए जानते हैं कि कब ये फिल्म सिनेमाघरों पर रिलीज होने वाली है।
JOLLY LLB 3
इस फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर कर रहे हैं, जिन्होंने पिछले दोनों भागों को भी डायरेक्ट किया था। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार ये फिल्म 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस खबर से फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। हर बार इस तरह इस बार भी ये फिल्म जबरदस्त होने वाली है। जो दर्शकों कों हंसाने का मौका नहीं छोड़ने वाली है। 2025 की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पहले ये फिल्म10 अप्रैल, 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन किसी कारण इस फिल्म की रिलीड डेट को आगे किया गया।
कितनी हुई थी कमाई
अक्षय कुमार और अरशद वारसी अब 19 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों पर धमाल करने वाले हैं। 'जॉली एलएलबी 3' अक्षय कुमार और अरशद वारसी के बीच एक मजेदार आमना-सामना होने वाला है। इस फिल्म में अमृता राव , हुमा कुरैशी, सौरभ शुक्ला और अन्नू कपूर भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक 13 करोड़ 50 लाख रुपयों से बनी ये फिल्म वर्ल्डवाइड 43 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई की थी। पार्ट 2 भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। 83 करोड़ रुपयों के बजट से बनी इस फिल्म ने 182 करोड़ रुपयों से ज्यादा की वर्ल्डवाइड कमाई की थी।
