Jolly LLB 3: अक्षय-अरशद स्टारर को लेकर पीवीआरइनॉक्स ने की ये अजीब डिमांड, फिल्म रिलीज ना करने की दी धमकी

Jolly LLB 3 is in Trouble: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' पर रिलीज से पहले ही काले बादल छाते नजर आ रहे हैं। पीवीआरइनॉक्स ने फिल्म की रिलीज से पहले वीपीएफ का भुगतान करने की अनुचित मांग कर दी है। मल्टीप्लेक्स लीडर ने फिल्म रिलीज ना करने की धमकी भी दी है।

Jolly LLB 3 is in Trouble: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' को लेकर लोगों के बीच एक अलग हाइप नजर आ रही है। इस मूवी को रिलीज करने के लिए मेकर्स ने 19 सितम्बर का दिन चुना है। निर्माताओं ने फिल्म की एडवांस बुकिंग कुछ दिनों पहले ही ओपन कर दी थी। कई ट्रेड रिपोर्ट्स में बार-बार यह बताया जा रहा है कि टिकट खिड़की पर दर्शक बड़ी तेजी से 'जॉली एलएलबी 3' के शोज बुक कर रहे हैं। इस मूवी को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पीवीआरइनॉक्स ने 'जॉली एलएलबी 3' को रिलीज करने से पहले अब एक अजीब डिमांड कर दी है।

Akshay Kumar and Arshad Warsi's Jolly LLB 3

Image Source: IMDb

क्या सच में पीवीआरइनॉक्स चेन पर रिलीज नहीं होगी 'जॉली एलएलबी 3'?

पिंकविला से सूत्र के अनुसार वायकॉम18 ने नेशनल चेन्स के साथ वीपीएफ यानी वर्चुअल प्रिंट फीस देने के लिए एक अग्रीमेंट साइन किया था। यह चीजें बीते कुछ सालों से होती आ रही हैं। ऐसे में अब पीवीआरइनॉक्स ने 'जॉली एलएलबी 3' के निर्माताओं से 3.50 करोड़ रुपये की वर्चुअल प्रिंट फीस देने की डिमांड की है। निर्माताओं ने अब अग्रीमेंट को सामने रख यह रकम देने से मना किया तो मल्टीप्लेक्स लीडर ने फिल्म को ना रिलीज करने की धमकियां देनी शुरू कर दी हैं।

End of Feed