जॉनी लीवर ने खरीदी 34 लाख की गाड़ी, लीजेंडरी कॉमेडियन की सादगी के दीवाने हुए फैंस

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 4, 2023, 07:24 PM IST

बॉलीवुड के कॉमेडियन जॉनी लिवर (Johny Lever) ने हाल ही में नई गाड़ी खरीदी है। एक्टर की गाड़ी के साथ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर अपने दोनों बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक्टर की सादगी ने जीता लोगों का दिल।

बॉलीवुड के अभिनेता और कॉमेडियन जॉनी लीवर (Johny Lever) ने अपनी अलग पहचान बनाई हैं। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फैंस उन्हें उनकी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जानते हैं। एक्टर की जिंदगी में कोई कॉन्ट्रोवर्सी नहीं है। वो बेहद सिंपल लाइफ जीते है। एक्टर ने हाल ही में एक्टर सौरभ शुक्ला के साथ शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्म पठान का सीन रिक्रिएट किया था। उनका शो Pathaan's Spoof लोगों को काफी पसंद आया था। ये शो डिज्नी हॉट स्टार पर स्ट्रीम हुआ था। कॉमेडियन ने सोशल मीडिया पर अपनी नई गाड़ी के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं।

johny lever

johny lever (credit pic: instagram)

एक्टर फोटो में अपनी नई गाड़ी Skoda Superb के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाड़ी की कीमत 34 लाख रुपये है। जॉनी लीवर के दोनों बच्चे जेमी और जेस्सी लीवर साथ में नजर आ रहे हैं। उनके दोनों बच्चे इस बात से बेहद खुश है। जेमी ने पापा की नई गाड़ी में बैठकर कई पोज दिए।

End of Feed