जॉनी लीवर की बेटी ने गोविंदा की बीवी सुनीता की उतारी ऐसी नकल, वीडियो देख भारती सिंह ने दिया ऐसा रिएक्शन

जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर अपनी बेस्ट कॉमेडी के लिए जानी जाती हैं। जेमी लीवर अपनी दमदार मिमिक्री और डायलॉग से जबरदस्त तड़का लगा देती हैं। हाल ही में जेमी ने गोविंदा की पत्नी सुनिता की एक्टिंग की है, जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

गोविंदा अपनी बेस्ट एक्टिंग के साथ-साथ बेस्ट कॉमेडी के लिए भी जाने जाते हैं। वहीं उनकी पत्नी सुनीता आहूजा भी बहुत ही हंसमुख नेचर की हैं और खूब लाइमलाइट में भी रहती हैं। अक्सर सनुीता अपने बच्चों और पति को लेकर बातें करती हुई दिखाई देती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुनीता आहूजा ने अपने घर का टूर करवाया, इस दौरान उन्होंने अपने घर की चीजों के बारे में भी बताया था। हाल ही में जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर ने सुनीता कॉपी की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

Johnny Lever daughter

Johnny Lever daughter

जेमी लीवर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जेमी लीवर सुनिता जैसी दिखने के लिए सेम लाल साड़ी और लाल लिपस्टिक कैरी की है। जेमी लीवर अक्सर अपनी दमदार मिमिक्री और डायलॉग से जबरदस्त तड़का लगा देती हैं। इस वीडियो में जेमी की आवाज भी सेम सुनिता के जैसी लग रही है। इस वीडियो में जेमी सुनिता की तरह ही हंसी की ठहाके भी लगा रही है। फैंस को ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है।

End of Feed