Varanasi Movie Shooting Update: साउथ के जाने-माने स्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वाराणसी (Varanasi) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म वाराणसी को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म वाराणसी से महेश बाबू का लुक सामने आया था, जिसे काफी पसंद किया गया था। फिल्म वाराणसी के इस अपडेट के बाद लोगों को मूवी की रिलीज के इंतजार है। इन सब के बीच फिल्म वाराणसी की शूटिंग को लेकर खबर सामने आई है। तो चलिए जानते हैं फिल्म वाराणसी की शूटिंग से जुड़ी क्या खबर सामने आई है। (ये भी पढे़ें:'वाराणसी' को 2 पार्ट्स में रिलीज करेंगे एसएस राजामौली, 'धुरंधर' की सफलता देख लिया फैसला?)
'वाराणसी' की शूटिंग को लेकर आया अपडेट
डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की अपकमिंग फिल्म वाराणसी (Varanasi) की इंटरनेशनल शूटिंग अचानक रद्द कर दी गई है। वजह है मिडिल ईस्ट में चल रहा US-इजराइल-ईरान संघर्ष है। Filmfare की रिपोर्ट के अनुसार, एसएस राजमौली ने मिडिल ईस्ट इलाके में प्लान किया गया शूट रद्द कर दिया क्योंकि अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहा संघर्ष था। प्रोडक्शन अब हैदराबाद शिफ्ट कर दिया गया है। हाल ही में कोंडापुर के एल्युमिनियम फैक्ट्री में एक पूरा शेड्यूल हुआ। उसके बाद टीम 'वाराणसी' के आने वाले हिस्सों के लिए शमशाबाद जा रही है। (ये भी पढे़ें:रिलीज से पहले लीक हुई Varanasi की कहानी, Mahesh Babu की मास्टरमाइंड से होगी जोरदार टक्कर)
इस टेक्नोलॉजी का होगा इस्तेमाल
फिल्म के लिए ब्लू मैट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके गहरे समुद्र जैसा खास सेट बनाया गया था।एसएस राजमौली और वाराणसी की टीम अपने मौजूदा शेड्यूल के लिए उसी टेक्निकल बैकड्रॉप का इस्तेमाल कर रही है। ये ध्यान देने वाली बात है कि मिडिल ईस्ट इलाके में चल रहा तनाव बड़े बजट की फिल्मों को प्रभावित कर रहा है। कुछ दिन पहले जूनियर एनटीआर की ड्रैगन, अल्लू अर्जुन की राका और शाहरुख खान की किंग का शेड्यूल भी युद्ध की वजह से रद्द कर दिया गया था।

'वाराणसी' की शूटिंग हुई रद्द (Image Source: IMDb)
कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म वाराणसी में मेहश बाबू के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम रोल में है। रिपोर्ट के मुताबिक महेश बाबू की ये फिल्म 2027 में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म वाराणसी की शूटिंग को लेकर आए इस अपडेट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
