YRF Teams Up With John Abraham And Hrithik Roshan For Pathaan Prequel: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की धमाकेदार फिल्म 'पठान' (Pathaan) ने साल 2023 में तूफान मचाकर रख दिया था। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की और साल की दूसरी बड़ी फिल्म बनकर सामने आई। 'पठान' की अपार सफलता के बाद मेकर्स ने अब इसका प्रीक्वल लाने का फैसला किया है, जो कि पूरी तरह जिम यानी जॉन अब्राहम (John Abraham) के किरदार पर आधारित होगी।
यह भी पढ़ें: Keerthy Suresh की झोली में गिरी YRF की थ्रिलर सीरीज Akka, ओटीटी क्वीन राधिका आप्टे से होगी टक्कर
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'पठान' (Pathaan) में देखने को मिला था कि जॉन अब्राहम (John Abraham) यानी जिम मूवी में रॉ का एक एजेंट होता है, लेकिन एक हादसे के बाद वह अपने ही देश के खिलाफ हो जाता है। फिल्म देखने के बाद लोगों में जॉन अब्राहम के किरदार के के बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ गई थी। ऐसे में मेकर्स ने एक स्पाई फिल्म उस किरदार पर ही बनाने का फैसला किया है। इस बात पर खुद 'पठान' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने इशारा किया था। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में 'पठान' के प्रीक्वल के बारे में बात करते हुए उसमें ऋतिक रोशन की एंट्री का भी हिंट दिया था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'पठान' (Pathaan) के प्रीक्वल का आइडिया किसी और का नहीं बल्कि आदित्य चोपड़ा का है। खास बात तो यह है कि 'पठान' के प्रीक्वल की तैयारी शुरू हो चुकी है और फिल्म की शूटिंग अगले साल तक शुरू हो सकती है। मूवी में जॉन अब्राहम (John Abraham) की एंट्री जहां तय है तो वहीं कबीर के तौर पर ऋतिक रोशन भी अहम भूमिका अदा करते नजर आ सकते हैं। हालांकि 'पठान' के प्रीक्वल को लेकर आधिकारिक टिप्पणी होना बाकी है।
