बॉलीवुड

Keerthy Suresh की झोली में गिरी YRF की थ्रिलर सीरीज Akka, ओटीटी क्वीन राधिका आप्टे से होगी टक्कर

Keerthy Suresh To Cast In YRF Thriller Series With Radhika Apte: साउथ की मशहूर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश धीरे-धीरे बॉलीवुड में भी अपनी धाक जमा रही हैं। खास बात तो यह है कि उनके खाते में अब वायआरएफ की तीसरी थ्रिलर सीरीज 'अक्का' गिरी है, जिसमें वह राधिका आप्टे के साथ नजर आएंगी।

Image

YRF की 'अक्का' में राधिका आप्टे संग दिखेंगी कीर्ति सुरेश

Keerthy Suresh To Cast In YRF Thriller Series With Radhika Apte: साउथ की मशहूर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने अपनी फिल्मों और एक्टिंग से लाखों-करोड़ों दिल जीते हैं। कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तो अपनी धाक जमाई ही हुई है। वहीं अब धीरे-धीरे वह बॉलीवुड में भी पैर पसार रही हैं। खास बात तो यह है कि कीर्ति सुरेश के खाते में वायआरएफ की तीसरी वेबसीरीज 'अक्का' (Akka) गिरी है, जो कि थ्रिलर से भरपूर होने वाली है। इस सीरीज में कीर्ति सुरेश एक्ट्रेस राधिका आप्टे के साथ मुख्य भूमिका अदा करती नजर आएंगी।

वायआरएफ के करीबी सूत्रों ने कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) और राधिका आप्टे (Radhika Apte) की अपकमिंग सीरीज 'अक्का' (Akka) के बारे में बात करते हुए कहा, "इस प्रोजेक्ट की तैयारी हाल ही में डेब्यू करने वाले धरमराज शेट्टी द्वारा की जा रही है, जिसे कुद आदित्य चोपड़ा ने कुछ वक्त पहले ही तलाशा है। 'अक्का' के लिए उनके नजरिये ने आदित्य का भी ध्यान खींचा और अपनी छोटी सी रचना के साथ आदित्य चोपड़ा ने 'अक्का' को वायआरएफ एंटरटेनमेंट की अब तक की सबसे बड़ी सीरीज बनाने के लिए हरी झंडी दे दी है। हालांकि 'अक्का' से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।"

बता दें कि कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) 'अक्का' के साथ ओटीटी की दुनिया में कदम रखेंगी। इसके अलावा वह वरुण धवन (Varun Dhawan) की VD19 के साथ हिंदी प्रोजेक्ट में हाथ आजमाएंगी। वहीं राधिका आप्टे (Radhika Apte) की बात करें तो उन्होंने 'सैक्रेड गेम्स' और 'ओके कंप्यूटर' जैसे प्रोजेक्ट से पहले ही ओटीटी की दुनिया में धाक जमाई हुई है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article