बॉलीवुड

साउथ के इस सुपरस्टार संग काम करने को बकेरार हैं Ranbir Kapoor, बोले- छोटे सा रोल भी बहुत है

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 24, 2023, 03:57 PM IST

Animal: रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल के प्रमोशन में बिजी है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्टर ने बताया कि वो इस साउथ सुपरस्टार संग करना चाहते हैं काम। एक्टर ने कहा कि अगर मेरे लिए छोटा सा रोल भी तो मैं करने के लिए तैयार हूं।

Image

Ranbir Kapoor (credit pic: instagram)

Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन संदीप वांगा रेड्डी ने किया है। फिल्म के रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म अगले महीने 01 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रणबीर इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। एक्टर अपनी फिल्म प्रमोशन के लिए बालाकृष्णन के टॉक शो Aha में गए थे। इस टॉक शो में एक्टर ने अपनी फिल्म को लेकर दिलचस्प खुलासे किए।

जब एक्टर से पूछा गया कि आप किस एक्टर के साथ काम करना चाहेंगे। इसके जवाब में एक्टर ने कहा कि मैं प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहूंगी। एक्टर ने इंटरव्यू में कहा कि संदीप वांगा सर प्रभास अन्ना के साथ अपनी अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं। अगर मेरे लिए उनकी फिल्म में छोटा सा रोल भी है तो मैं जरूर करना चाहूंगा। संदीप वांगा की नेक्सट फिल्म Spirit है। फिल्म में प्रभास लीड रोल में नजर आएंगे। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

प्रभास संग काम करना चाहते हैं रणबीर

spirit पर संदीप साल 2024 में सितंबर महीने में काम शुरू करेंगे। वहीं, रणबीर की फिल्म एनिमल को लेकर बज बना हुआ है। एनिमल हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article