जया बच्चन बोलीं- सेनेटरी पैड बदलने के लिए पहले झाड़ियों में जाना पड़ता था, वो एक शर्मनाक दौर था

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 12, 2022, 05:42 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन ने अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के पोडकास्ट में पीरियड्स पर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि उस समय में खासतौर पर आउटडोर शूटिंग के दौरान परिस्थितियां बेहद अजीब और खराब हो जाती थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने कई सालों तक हिंदी सिनेमा में काम किया है। एक्ट्रेस ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी नातिन नव्या नेवली नंदा (Navya Naveli Nanda) के पोडकास्ट व्हाइट द हेल नव्या पर अपने पर्सनल अनुभव को शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने पोडकास्ट पर बताया कि उस समय में आउटडोर शूट करना कितना मुश्किल होता था। उन्होंने बताया, वैनिटी वैन नहीं होने की वजह से कई बार परिस्थितियां इतनी खराब और अजीब हो जाती थी।

navya and jaya (1)

navya naveli and jaya bachchan (credit pic: instagram)

जया बच्चन ने पूरे दिनों को याद करते हुए कहा, जब हम आउटडोर शूट पर जाते थे, तब वैन नहीं होती थी। हमें झाड़ियों के पीछे चेंज करना पड़ता था। तब नव्या ने पूछा, सेनेटरी पैड्स भी? एक्ट्रेस ने बताया कि उस समय पर्याप्त वॉशरुम नहीं होते थे। ये बहुत अजीब और शर्मनाक था। आप 3 से 4 सेनेटरी पैड्स का इस्तेमाल करते हैं और उसे प्लॉस्टिक के बैग में लेकर जाना और फिर बॉस्केट में रखना, ताकि जब आप घर जाकर उसे फेंक सकें।

End of Feed