Amitabh Bachchan के नाम से बुलाई जाने पर गुस्सा हुईं जया बच्चन, लोग बोले- 'बहू ऐश्वर्या को तो चुप करवा..'

Jaya Bachchan Gets Angry Being named after Amitabh Bachchan: जया बच्चन का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां वह राज्यसभा में मुखर स्वर में बयान देती देखी जा सकती हैं। इस वीडियो में वह अपने पति अमिताभ बच्चन के नाम से बुलाए जाने पर गुस्सा हो जाती हैं।

Jaya Bachchan Gets Angry Being named after Amitabh Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन (Jaya Bachchan) अपने गुस्सैल अंदाज की वजह से भी जानी जाती है। वह अपने मुखर स्वर में बयान देनें से कभी कतराती नहीं हैं। इस बीच अब राज्यसभा में भी जया बच्चन का गुस्सा फूट गया है। एक्ट्रेस, अपने पति अमिताभ बच्चन के नाम के साथ बुलाई जाने पर भड़क गई हैं। 29 जुलाई, 2024 को संसद सत्र के दौरान जब राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने जया बच्चन को उनके पति अमिताभ बच्चन के नाम से संबोधित किया, तो वह उन पर अपना आपा खो बैठीं। हुआ यूं कि श्री हरिवंश ने जया का नाम पढ़ते हुए कहा, 'श्रीमती जया अमिताभ बच्चन जी, कृपया।' बस यह सुनने के बाद जया भड़क गईं।

End of Feed