Richa Chadha Daughter Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेसऋचा चड्ढा (Richa Chadha) हाल ही में मां बनी हैं, उन्होंने 16 जुलाई, 2024 को पति अली फज़ल के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। अभी तक कपल ने अपनी बच्ची की एक झलक ही शेयर की है। जिससे उनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स काफी खुश हुए। अब ऋचा चड्ढा और उनकी बेटी की एक तस्वीर शबाना आज़मी ने शेयर की है। इस फोटो में शबाना के अलावा उर्मिला मातोंडकर, तन्वी आज़मी और दीया मिर्ज़ा भी नजर आ रही हैं। इस फोटो में ऋचा चड्ढा की बेटी की फोटो देख फैंस का दिल खुश हो गया है।
ऋचा की बेटी को आशिर्वाद देने पहुंची ये हसीनाएं
आज, 29 जुलाई, 2024 को शबाना आज़मी ने इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाली तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में ऋचा चड्ढा अपने बच्चे को गोद में लिए सोफे पर बैठी नजर आ रही हैं। उनकी नन्हीं बच्ची कंबल में लिपटी हुई थी और उनका चेहरा इमोजी से छिपा हुआ है। शबाना आज़मी, तन्वी आज़मी, दीया मिर्ज़ा और उर्मिला मातोंडकर ने मां-बेटी की जोड़ी को घेर लिया और उनके चेहरे पर खुशी भरी मुस्कान साफ नजर आ रही है।
इस फोटो को शेयर करते हुए शबाना आजमी ने कैप्शन में लिखा, 'नई मां और बच्चे की खाला/मासी के साथ।' यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फैंस भी ऋचा को खूब बधाई दे रहे हैं।
