बॉलीवुड

'Maharaja' का रीमेक बनाएंगे आमिर खान, Vijay Sethupathi का रोल निभाने के लिए शुरू की तैयारियां?

Aamir Khan in Remake of Maharaja: एंटरटेनमेंट की दुनिया से एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) की फिल्म 'महाराजा' (Maharaja) की अपार सफलता को देखने के बाद आमिर खान (Aamir Khan) ने इसका हिंदी रीमेक बनाने की प्लानिंग शुरू कर दी है।

Image

Aamir Khan and Vijay Sethupathi

Aamir Khan in Remake of Maharaja: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) की फिल्म 'महाराजा' (Maharaja) जून में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद मेकर्स ने इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया। जब से यह फिल्म ऑनलाइन स्ट्रीम हुई है, तभी से 'महाराजा' लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। फिल्म को ऑडियंस ने बहुत पसंद किया है। 'महाराजा' की जबरदस्त सफलता के बाद अब इसके रीमेक की खबरें सामने आ रही हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) फिल्म 'महाराजा' के रीमेक को बनाने के रूचि दिखा रहे हैं।

इंडियाग्लिट्ज तमिल की रिपोर्ट के अनुसार एक बॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस ने विजय सेतुपति की 'महाराजा' का हिंदी रीमेक बनाने में दिलचस्पी दिखाई है। फिल्म के राइट्स को खरीदने के लिए भी मोटी रकम दी गई है। सुनने में आ रहा है कि आमिर खान रीमेक में विजय सेतुपति की भूमिका दोबारा निभा सकते हैं। हालांकि अभी तक आमिर खान की ओर से इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।

बताते चलें की विजय सेतुपति स्टारर 'महाराजा' का रीमेक रीमेक इस समय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इस फिल्म अभी भी दर्शकों का दिल जीत रही है। फिल्म में विजय सेतुपति के अलावा अनुराग कश्यप और सिंगम पुली सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया है। अब यह देखना है कि आमिर खान फिल्म का रीमेक बनाने को लेकर कब घोषणा करते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article