बॉलीवुड

'Kabir Singh' की सफलता के बाद भी Nikita Dutta को नहीं मिला काम, एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती

Nikita Dutta on Not Getting Work: शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की मूवी 'कबीर सिंह' में निकिता दत्ता ने भी अहम भूमिका निभाई थी। हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान निकिता दत्ता ने बताया कि फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद भी इंडस्ट्री में उन्हें ज्यादा काम नहीं मिला, जिसकी वो हकदार थीं।

Image

Nikita Dutta

Nikita Dutta on Not Getting Work: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) 2019 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 'कबीर सिंह' की सफलता के बाद शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी को कई प्रोजेक्ट्स ऑफर हुए हैं। वहीं दूसरी ओर फिल्म में निकिता दत्ता (Nikita Dutta) भी अहम भूमिका में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को ज्यादा नोटिस नहीं किया गया। हाल ही में दिए इंटरव्यू में निकिता दत्ता ने 'कबीर सिंह' की सफलता के बाद काम ना मिलने पर बड़ा खुलासा खुलासा किया है।

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए निकिता दत्ता ने बताया कि 'कबीर सिंह' में उनकी परफॉर्मेंस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया। पीआर ने भी निकिता दत्ता को ज्यादा तव्वजो नहीं दी गई। उन्होंने कहा, 'बहुत सारी पीआर एजेंसीज हैं जो आपको आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ और कबीर सिंह के साथ मैंने खुद भी पीआर पर ध्यान नहीं दिया।' एक्ट्रेस आगे ने कहा, 'मैं यह नहीं कह रही हूं कि मुझे मेरा हक नहीं मिला। हर किसी ने अपना बेस्ट कार्ड खेला। शायद मैं उस समय इन चीजों को भुना नहीं पाई।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में निकिता दत्ता ने फिल्म 'घरत गणपति' से मराठी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। इस फिल्म में निकिता दत्ता को भूषण प्रधान के साथ देखा गया था। इसके अलावा निकिता दत्ता को जल्द ही फलम 'ज्वेल थीफ' में देखा जाएगा। इस फिल्म में सैफ अली खान अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article