बॉलीवुड

"मेरे साथ किसी ने ऐसी हरकत...", Peddi विवाद के बीच जया बच्चन का तीखा बयान

जाह्नवी कपूर के द्वारा पेड्डी में दिए गए सीन्स के बीच जया बच्चन का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि हीरोन्स को खुद अपनी सीमाएं तय करनी होगी ताकि उनसे अनुचित डिमांड ना की जाएं।

Image

"मेरे साथ किसी ने ऐसी हरकत...", Peddi विवाद के बीच Jaya Bachchan का तीखा बयान (Image Source: Social Media/Movie Poster)

बॉलीवुड अदाकारा जाह्नवी कपूर के विवादित सीन्स इन दिनों चर्चा में हैं। राम चरण स्टारर पेड्डी में जाह्नवी कपूर ने कई सारे विवादित सीन्स दिए हैं, जिनको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं हो रही हैं। इन सीन्स की वजह से जाह्नवी कपूर को जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। इन सारी चीजों के बीच जया बच्चन का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने हीरोइन्स को खुद बाउंड्री बनाने की सलाह दी है। जया बच्चन ने कहा है कि अगर फिल्मों के डायरेक्टर्स उनसे अनुचित डिमांड करें तो उन्हें खुद से मना कर देना चाहिए और समझना चाहिए कि क्या सही है और क्या गलत? (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी खबर भी पढ़ें: "Janhvi Kapoor को ट्रोल मत करो...", Peddi विवाद पर Jagapathi Babu का बेबाक बयान)

Jaya Bachchan ने हीरोइन्स को दी खास सलाह

अदाकारा जया बच्चन हमेशा से ही अपने विचारों की वजह से पहचानी जाती रही हैं। देश के मुद्दे हो या फिर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े इश्यू, जया बच्चन ने हमेशा बेबाकी से अपनी राय रखी है। जहां एक तरफ जाह्नवी कपूर के पेड्डी सीन्स का मुद्दा सामने है, वहीं जया बच्चन ने फिर से बेबाकी से अपनी राय रखी है। जया बच्चन ने कहा है, "करियर में मेरे साथ भी एक दफा ऐसा हुआ था कि डायरेक्टर ने मुझसे ज्यादा सेक्सी दिखने को कहा था तो मैंने उसका कड़ा विरोध किया था। इसके बाद ना केवल वो डायरेक्टर बल्कि किसी भी डायरेक्टर ने मेरे साथ ऐसा करने की हिम्मत नहीं दिखाई। ये मेरे सबसे बुरे एक्सपीरियंसेस में से एक था, जिसके बाद मैंने उस डायरेक्टर के साथ कभी भी दोबारा काम नहीं किया।" (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी खबर भी पढ़ें: Peddi देख रहे दर्शकों के बीच अचानक पहुंचे Ram Charan, थिएटर में मची अफरा-तरफी)

"मेरे साथ किसी ने ऐसी हरकत...", Peddi विवाद के बीच जया बच्चन का तीखा बयान

"मेरे साथ किसी ने ऐसी हरकत...", Peddi विवाद के बीच जया बच्चन का तीखा बयान

Peddi के मेकर्स मांग चुके हैं पब्लिकली माफी

फिल्म पेड्डी की रिलीज के बाद से ही लोग जाह्नवी कपूर और इसके मेकर्स को ट्रोल कर रहे थे। विवाद को बढ़ता देख फिल्म पेड्डी के मेकर्स ने पब्लिकली माफीनामा जारी किया और माना कि उनसे गलती हुई है। मेकर्स ने माफीनामे के साथ वादा किया था कि वो मूवी से ऐसे सीन्स हटा देंगे, जिनसे दिक्कत हो रही है। इसके बाद मामला थोड़ा शांत हुआ था। वैसे आपको क्या लगता है... क्या हीरोइन्स को खुद मेकर्स के साथ सीमाएं बनानी चाहिए ताकि इस तरह की ट्रोलिंग से वो बच सकें? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article