Jawan Worldwide BO Collection: 6 दिनों में 600 करोड़ हुई 'जवान' की कमाई, मेकर्स पर बारिश की तरह बरस रहा है पैसा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 13, 2023, 11:15 AM IST

Jawan Worldwide BO Collection Day 6: शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan) की कमाई 600 करोड़ के पार चली गई है। जितनी कमाई जवान इंडिया में कर रही है, लगभग उससे दोगुनी कमाई विदेशों में भी हो रही है। शाहरुख खान की जवान वर्ल्डवाइड काफी पसंद की जा रही है।

Jawan Worldwide BO Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) ने 6 दिनों के भीतर ही 600 करोड़ की कमाई पार कर ली है। अब जवान बॉलीवुड की सबसे तेज 600 करोड़ का कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। शाहरुख खान अब वर्ल्डवाइड सुपरस्टार बनते जा रहे हैं, इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जितनी कमाई 'जवान' सिर्फ भारत में कर रही है, लगभग उससे दोगुनी कमाई विदेशों में भी हो रही है। शाहरुख खान की जवान वर्ल्डवाइड काफी पसंद की जा रही है। एटली कुमार के निर्देशन में बनी जवान के एक्शन सीन और कहानी को काफी प्यार मिल रहा है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा संजय दत्त और दीपिका पादुकोण के कैमियो की भी काफी चर्चा है।

End of Feed