Jawan Review: KRK ने Shah Rukh Khan की मूवी को बताया 'बिना सिर पैर की', तो फैंस बोले- भाई साहब पहले रिलीज तो हो जाने दो...

KRK Reviews Shah Rukh Khan Jawan: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) सिनेमाघरों की स्क्रीन पर रिलीज होने ही वाली है, जिस कारण इसको लेकर हर ओर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म जवान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज देखने को मिल रहा है। कमाल आर खान ने ट्वीट करके जवान को बिना सिर पैर की मूवी बताया है, जिस कारण शाहरुख खान के फैंस नाराज हो गए हैं।

KRK Reviews Shah Rukh Khan Jawan: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) कुछ घंटों बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। फिल्म जवान से ट्रे़ड एक्सपर्ट्स को शानदार कमाई की उम्मीद है और फैंस को लग रहा है कि शाहरुख खान की ये मूवी उनका जबरदस्त मनोरंजन करेगी। फिल्म जवान को लेकर दर्शकों में बना बज यह बता रहा है कि किंग खान एक दफा फिर से धमाकेदार ओपनिंग लेने के लिए तैयार हैं। हालांकि इसी बीच केआरके का एक ऐसा ट्वीट आ गया है, जिसने शाहरुख खान के फैंस को नाराज कर दिया है। खुद को बॉलीवुड का सबसे बड़ा क्रिटीक बताने वाले केआरके (KRK) ने जवान को बिना सिर पैर की बताया है, जिस कारण किंग खान के फैंस नाराज हो उठे हैं।

Jawan Review

KRK ने Jawan को बताया बकवास मूवी

कमाल आर खान ने कुछ देर पहले ही ट्विटर पर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि जवान एक साउथ मसाला है, जो बिना सिर पैर की मूवी है। कमाल आर खान के अनुसार, 'मेरे पास सेंसर बोर्ड के मेंबर्स की रिपोर्ट आ गई है और उनके अनुसार जवान एक खराब फिल्म है। यह बिना सिर पैर की है और दर्शक इसे देखकर निराश होंगे। यह एक साउथ इंडियन मसाला है। हालांकि मैं ये सब गारंटी से नहीं कह सकता हूं क्योंकि मैंने यह मूवी अभी तक देखी नहीं है। आप लोग मेरे रिव्यू का इंतजार करें।'

End of Feed