Jawan Full Movie Download Link Leak: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' रिलीज होते ही हुई ऑनलाइन लीक!

Jawan Full Movie Download Link Leaked Online: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'जवान' (Jawan) पर रिलीज होते ही काले बादल छा गए हैं। बताया जा रहा है कि तमिलरॉकर्स और मूवीरुल्ज जैसी वेबसाइट्स ने 'जवान' का एचडी प्रिंट ऑनलाइन लीक कर दिया है।

Jawan Full Movie Download Link Leaked Online: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैन्स के लिए आज बड़ा दिन है। जी हां, 'पठान' की जबरदस्त सफलता के बाद अब शाहरुख खान की दूसरी फिल्म 'जवान' (Jawan) दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म का शाहरुख खान के फैन्स ने लंबा इंतजार किया है। एक तरफ जहां मेकर्स उम्मीद कर रहे थे कि 'जवान' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में इतिहास रच देगी। वहीं अब उनका ये सपना अधूरा होता दिखाई दे रहा है। सुनने में आ रहा है कि 'जवान' के रिलीज होते ही इसे तमिलरॉकर्स और मूवीरुल्ज जैसी वेब साइट्स ने ऑनलाइन लीक कर दिया है। इस खबर के सामने आते ही निर्माताओं के बीच खलबली मच गई है।

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' रिलीज होते ही इन वेबसाइट्स की नजर पर इस पर थी। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि 'जवान' की रिलीज के कुछ घंटों के बाद तमिलरॉकर्स और मूवीरुल्ज जैसी कई साइट्स ने शाहरुख खान स्टारर का एचडी प्रिंट ऑनलाइन लीक कर दिया है। इन खबर से मेकर्स के बीच हलचल पैदा हो गई है। निर्माताओं ने फिल्म ऑनलाइन लीक ना हो इसलिए कड़े इंतजाम भी किए थे लेकिन वो सब विफल रहे। फिल्म के ऑनलाइन लीक होने का असर बॉक्स ऑफिस पर पड़ सकता है।

End of Feed