Atlee to Make Multistarrer Movie With Shah Rukh Khan And Thalapathy Vijay: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की मूवी 'जवान' रिलीज हो चुकी है, जिसने आते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। शाहरुख खान की यह फिल्म देखते ही देखते बड़े पर्दे पर छा गई है। मूवी को लेकर कहा जा रहा था कि इसमें थलपति विजय का भी कैमियो है। हालांकि इस बात को फिल्म के डायरेक्टर एटली ने अफवाह बताया। लेकिन उनका कहना है कि वह शाहरुख खान और थलपति विजय संग मल्टीस्टारर फिल्म बनाने की इच्छा रखते हैं।
डायरेक्टर एटली ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'जवान' में थलपति विजय के कैमियो की अफवाह को रफा-दफा करते हुए कहा, "थलपति विजय अन्ना फिल्म में नहीं हैं। अगर वो होते तो मैं इस बात का ऐलान पहले ही कर चुका होता।" उन्होंने बातों-बातों में थलपति विजय और शाहरुख खान संग मूवी बनाने की इच्छा जाहिर की। एटली ने इस सिलसिले में कहा, "मैं थलपति विजय अन्ना और शाहरुख खान सर के साथ फ्यूचर में मल्टीस्टारर मूवी की प्लानिंग कर सकता हूं।" एटली की इन बातों से कहा जा सकता है कि 'जवान' को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद उन्होंने अगली मूवी की प्लानिंग शुरू कर दी है।
'जवान 2' पर शाहरुख खान ने तोड़ी चुप्पी
बता दें कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैन 'जवान' के लिए काफी एक्साइटेड थे। इस एक्साइटमेंट के बीच ही एक यूजर ने शाहरुख खान से सवाल किया कि क्या उन्हें 'जवान 2' देखने का भी मौका मिलेगा। इसपर चुप्पी तोड़ते हुए शाहरुख खान ने कहा, "पहले ये वाली तो देख लो, बच्चे की जान लोगे क्या।"
