Jawan Craze in South: Shah Rukh Khan ने जवान के साथ जमाए साउथ इंडस्ट्री में कदम, रजनीकांत-प्रभास की तरह लग कट-आउट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 7, 2023, 01:26 PM IST

Shah Rukh Khan Starrer Jawan Craze in South: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) जवान (Jawan) की फिल्म आज 7 सितंबर 2023 को रिलीज हो गई है। देशभर में फिल्म का क्रेज साफ नजर आ रहा है। साउथ इंडिया में फैंस शाहरुख खान के कटआउट की पूजा करते दिख रहे हैं।

Shah Rukh Khan Starrer Jawan Craze in South: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) जवान (Jawan) की फिल्म आज 7 सितंबर 2023 को रिलीज हो गई है। शाहरुख खान के अलावा फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा भी जबरदस्त एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं। जवान का क्रेज नॉर्थ इंडिया के साथ ही साउथ इंडिया में भी देखने को मिल रहा है। एटली कुमार के निर्देशन में बनी जवान को साउथ इंडिया में काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई फोटोज और वीडियो वायरल हो रही हैं, जहां फैंस शाहरुख खान के बड़े-बड़े कट आउट पर मालाएं चढ़ाते नजर आ रहे हैं। ऐसा अभी तक साउथ में प्रभास और रजनीकांत के साथ ही होता देखा गया है। अब शाहरुख खान भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग मिलने की उम्मीद है। जवान की रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में जश्न का माहौल है।

Shah Rukh Khan Jawan Craze in South

Shah Rukh Khan Jawan Craze in South

End of Feed