Jawan Box Office Prediction Weekend: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर बज बना हुआ है। फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, नयनतारा, सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में है। फिल्म को दर्शक और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में एक्शन और एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। आइए जानते हैं फिल्म फर्स्ट वीकेंड पर कितने करोड़ का बिजनेस करने वाली हैं?
Jawan Box Office Prediction (credit pic: instagram)
फिल्म एक्जीबिटर अक्षय राठी ने जवान के फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन पर अपनी राय रखी है है। उनका कहना है कि जवान हाईएस्ट ग्रोसर फिल्म बनकर उभरेगी। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि फिल्म सिर्फ हिंदी वर्जन में 65 से 70 करोड़ की कमाई करने वाली है। वहीं, तमिल वर्जन में फिल्म 8 से 10 करोड़ का बिजनेस कर सकती है।
फर्स्ट वीकेंड पर जवान करेगी 400 करोड़ की कमाई
फिल्म ओवरसीज में भी अच्छा बिजनेस करेगी। फिल्म ओवरसीज में 4 दिन 100 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। फिल्म फर्स्ट वीकेंड पर 400 करोड़ की कमाई करने वाली हैं। अतली ने फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म में किंग खान ने डबल रोल निभाया है। जवान एक एक्शन थ्रिलर मूवी है। फिल्म में दीपिका पादुकोण कैमियो रोल में है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख राजकुमार हिरानी की डंकी में नजर आएंगे।
