बॉलीवुड

Kajol के बेटे Yug Devgn ने पैपराजी संग मनाया जन्मदिन, यूजर्स बोले- 'इसे बड़ी बेटी से थोड़ा दूर रखना'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 14, 2023, 08:20 AM IST

Yug Devgan Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और अजय देवगन का बेटा देखते ही देखते 13 साल का हो गया है। दोनों सितारों का इकलौता बेटा युग देवगन ने अपना 13वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया है। युग का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैपराजी के साथ मिलकर केक काटते हुए दिख रहे हैं।

Image

Kajol Son Yug Devgn turns 13

Ajay Devgn and Kajol Son Yug Devgan Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (kajol) और अजय देवगन (Ajay Devgn) का बेटा देखते ही देखते 13 साल का हो गया है। दोनों सितारों का इकलौता बेटा युग देवगन ने अपना 13वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया है। बेटे के जन्मदिन को काजोल और अजय देवगन भी बड़ी धूमधाम के साथ सेलिब्रेट करते नजर आए हैं। काजोल ने बेटे के जन्मदिन के मौके पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट भी शेयर की है। जिसमें उन्होंने युग के लिए प्यार लुटाया है। इस बीच युग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां अजय और काजोल का लाडला बेटा पैपराजी के साथ मिलकर अपने जन्मदिन का केक काट रहा है। युग के इस वीडियो को देखकर फैंस काफी प्राउड फील कर रहे हैं। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

यूजर्स ने की काजोल से ये विनती

सोशल मीडिया पर युग देवगन के जन्मदिन का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। युग की शक्ल हूबहू अपनी मां से मिलती है। फैंस बॉलीवुड की इस मां-बेटे की जोड़ी को काफी प्यार करते हैं। युग इस वीडियो में पैपराजी के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं। वह अपने पापा के साथ अपना एक फोटो फ्रेम हाथ में लिए नजर आ रहे हैं।

इस बीच एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘काजोल अपने इस छोटे बेटे को जरा अपनी बेटी से दूर रखना, कहीं बिगड़ न जाए।’ फैंस युग को जन्मदिन की ढेरों बधाई भी दे रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article