Jawan Advance Booking Report: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की जवान जल्द ही दर्शकों के सामने होगी। फिल्म जवान का डायरेक्शन एटली ने किया है, जो साउथ के जाने-माने डायरेक्टर हैं। फिल्म जवान का ट्रेलर और गाने लोगों के बीच में धमाल मचा रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर और गानों को लोगों से जैसा रिस्पांस मिला है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि ये रिकॉर्डतोड़ कमाई करेगी। फिल्म जवान ने रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला शुरू भी कर दिया है और इसी साल रिलीज हुई पठान को पछाड़ दिया है।
Pathaan Jawan
4000 रुपये में बिक रहे हैं जवान के टिकिट
साल 2023 की शुरुआत में जब शाहरुख खान की नई फिल्म पठान रिलीज हुई थी तब इसका सबसे महंगा टिकिट 2400 रुपये में बिका था। कई लोग पठान के टिकिट का प्राइस सुनकर दंग रह गए थे लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख खान की जवान ने पठान का ये रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। फिल्म जवान का एक टिकिट 4000 रुपये में बिक रहा है।
जी हां हम मजाक नहीं कर रहे हैं। फिल्म जवान को लेकर दर्शकों में जबरदस्त दीवानगी है, जिस कारण इसके टिकिट का प्राइस आसमान छू रहा है। दिल्ली स्थित एम्बियंस मॉल में जवान का एक टिकिट 4000 रुपये में बिक रहा है। कुछ ऐसा ही माहौल बैंग्लोर स्थित डायरेक्टर्स कट फोरम रेक्स वॉक का है। यहां भी फिल्म जवान का टिकिट 4000 रुपये के आसपास मिल रहा है।
बताते चलें कि फिल्म जवान की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट्स बहुत ही शानदार हैं। फिल्म जवान के अब तक 10 लाख से ज्यादा टिकिट बिक चुके हैं, जिसे देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि यह बॉक्स ऑफिस पर चौंकाने वाली ओपनिंग लेगी। ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि जवान की कमाई चौंकाने वाली रहेगी और यह पठान-गदर 2 के सारे रिकॉर्ड तोड़ डालेगी।
