Jawan 2: शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म का बनेगा सीक्वल !! डायरेक्टर atlee कुमार ने बताया सच

Atlee on Shah Rukh Khan's Jawan 2: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद अफवाहें थीं कि इसका सीक्वल बनाया जाएगा। ऐसे में अब 'जवान' के सीक्वल को बनाने पर साउथ डायरेक्टर एटली कुमार ने अपना रिएक्शन दे दिया है। जानिए 'जवान 2' पर एटली कुमार की राय।

Atlee on Shah Rukh Khan's Jawan 2: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ इंडस्ट्री का हरकोई एक्टर और डायरेक्टर काम करने के लिए बेताब हैं। साल 2023 में 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' जैसी 3 ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर शाहरुख खान ने यह साबित कर दिया है कि वो बॉक्स ऑफिस के किंग हैं। शाहरुख खान ने पहली बार फिल्म 'जवान' (Jawan) के लिए साउथ डायरेक्टर एटली कुमार संग हाथ मिलाया था। इस फिल्म ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया। 'जवान' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद से ही चर्चा थी कि इस फिल्म का सीक्वल बनाया जाएगा। ऐसे में अब इन अफवाहों पर एटली कुमार ने चुप्पी तोड़ दी है।

Shah Rukh Khan and Atlee Kumar

'जवान 2' के बारे में बात करते हुए एटली कुमार (Atlee Kumar) ने बताया कि वो इस समय निश्चित नहीं हैं। एटली ने आगे कहा, 'मैं कुछ जरूर लिखूंगा, जिससे मैं सरप्राइज कर दूंगा। हर फिल्म के सीक्वल को बनाने का मौका होता है लेकिन मैं हमेशा ऑडियंस को अलग कंटेंट के साथ सरप्राइज करना चाहता हूं। मैं कुछ ना कुछ लेकर आऊंगा।'

End of Feed