Javed Akhtar slams Border 2 makers: बॉलीवुड स्टार सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म बॉर्डर 2 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं। सनी देओल की मूवी पर सभी की नजरें टिकी हुई है। फिल्म के बारे में लोग खूब बातें कर रहे हैं। बॉर्डर 2 के गानों को लोगों ने काफी प्यार दिया है। वहीं कई लोग रीमेक गानों की तुलना ओरिजिनल से कर रहे हैं। इस बीच जावेद अख्तर ने बॉर्डर 2 के मेकर्स को लताड़ लगा दी है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...
pic credit- instagram/border 2 song
जावेद अख्तर ने मेकर्स को लगाई लताड़
जावेद अख्तर ने 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' के लिए आइकॉनिक गाने लिखे थे। इसलिए 'बॉर्डर 2' के मेकर्स ने उनसे सीक्वल के लिए संपर्क किया और पुराने गानों को फिर से लिखने को कहा। लेकिन जावेद अख्तर ने साफ मना कर दिया। उन्होंने 'इंडिया टुडे' को दिए इंटरव्यू में मेकर्स पर तंज कसा और कहा कि पुराने गानों को दोबारा बनाना क्रिएटिव दिवालियापन है। उन्होंने कहा कि जब ओरिजिनल गाने इतने शानदार थे, तो उन्हें दोबारा बनाने की क्या जरूरत है। या तो नए गाने बनाओ, या ये मान लो कि तुम पहले जैसा काम नहीं कर सकते। जावेद अख्तर ने फिल्म इंडस्ट्री में पुराने गानों को रीमेक करने के ट्रेंड पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, 'जो बीत गया, उसे बीतने दो। नई फिल्में बना रहे हो तो नए गाने क्यों नहीं बना सकते? ये पुरानी चीजों पर निर्भर रहने जैसा है।'
कब रिलीज होगी बॉर्डर 2
बताते चलें कि सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है, जिसमें दिखाया जाएगा कि कैसे भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना ने मिलकर दुश्मन से लड़ा। फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं, साथ ही वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार भी अहम रोल निभा रहे हैं। लोगों का ये मानना है कि बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 काफी अच्छा परफॉर्म करने वाली है।
