विराट कोहली को 'बाबर का बाप' कहने के लिए मजबूर करने वालों को जावेद अख्तर ने दिया जवाब, बोले 'तुम नीच हो...'

भारत के जाने-माने लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने बीते दिन भारत-पाक मैच के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) की तारीफ की थी, जिसके बाद कुछ लोगों ने उनको विराट कोहली को बाबर का बाप कहने को मजबूर करने की कोशिश की। जावेद अख्तर ने इस लोगों को जबरदस्त रिप्लाई किया है और कहा है कि ऐसे लोगों को देशभक्ति का मतलब ही नहीं पता है।

रविवार के दिन विराट कोहली ने भारत-पाक मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 14000 रन पूरे किए और आखिर में शतक भी पूरा किया। विराट कोहली की इस एजीवमेंट ने न केवल भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतने में मदद की बल्कि पूरे देश का दिल खुश कर दिया। जाने-माने लेखक जावेद अख्तर ने भी विराट कोहली की तारीफ में सोशल मीडिया पर कुछ शब्द लिखे, जिन पर कुछ लोगों ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि जावेद अख्तर को विराट की तारीफ के साथ-साथ उन्हें बाबर का बाप कहकर संबोधित करना चाहिए। जावेद अख्तर ने ऐसे लोगों को करारा जवाब दिया है और उनकी बोलती बंद कर दी है।

Virat Javed Akhtar

जावेद अख्तर ने विराट कोहली की तारीफ में क्या लिखा?

लेखक जावेद अख्तर ने भारत-पाक मैच के बाद सोशल मीडिया पर लिखा, "विराट कोहली जिंदाबाद... हम बहुत ज्यादा खुश हैं और हमें तुम पर बहुत गर्व भी है।" जावेद अख्तर के इस पोस्ट पर लोगों ने उनसे कहा 'जावेद, बाबर का बाप कोहली... बोलो जै श्रीराम...।' जावेद अख्तर को लोगों का ये भद्दा मजाक अच्छा नहीं लिखा और वो समझ गए कि लोगों ने उनके पोस्ट के नीचे ये कमेंट क्यों किया है? इन लोगों को जवाब देते हुए जावेद अख्तर साहब ने लिखा, "मैं तो सिर्फ ये कहूंगा कि तुम एक नीच इंसान हो और तुम नीच ही मरोगे। तुम क्या जानो कि देशप्रेम क्या होता है?"

End of Feed