पाकिस्तानी स्टार्स के बैन पर जावेद अख्तर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'इन्हें नहीं बुलाना चाहिए'

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 29, 2025, 08:11 PM IST

Javed Akhtar on Pakistani Stars Ban: पहलगाम हमले ने बॉलीवुड में हलचल मचा दी है। पाकिस्तानी सितारों पर बैन की बात फिर से जोर पकड़ रही है। मशहूर राइटर जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने साफ कहा कि भारत-पाकिस्तान का कल्चरल रिश्ता हमेशा एकतरफा रहा है। जावेद अख्तर के इस बयान के बाद फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल एक बार फिर सुर्खियो में आ गई है।

Javed Akhtar on Pakistani Stars Ban: पहलगाम आतंकी हमला के बाद से इंडिया में पाकिस्तान को लेकर काफी नाराजगी देखी जा रही है। इस हमले के बाद से भारत की सरकार ने पाकिस्तानी लोगों के इंडिया आने पर बैन लगा दिया है। इसके बाद से पाकिस्तानी स्टार्स का इंडिया में काम करने भी बंद हो गया है। इस फैसले के साथ-साथ भारत सरकार ने फवाद खान (Fawad Khan) की फिल्म अबीर गुलाल (Abir Gulaal) की रिलीज को रोक दिया है। अब इन सब को लेकर बॉलीवुड के मशहूर राइटर जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने अपनी राय रखी है। जो बी-टाउन में काफी चर्चा में है।

Javed Akhtar on Pakistani Stars Ban

जावेद अख्तर ने पाकिस्तानी स्टार्स के बैन पर कही ये बात

पहलगाम हमले के बाद बॉलीवुड में एक बार फिर से पाकिस्तानी सितारों को लेकर बहस छिड़ गई है। जावेद अख्तर इने पीटीआई से बातचीत करते हुए इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। उन्होने कहा कि 'पहला सवाल ये है कि क्या हमें पाकिस्तानी कलाकारों को यहां बुलाना चाहिए? इसके दो जवाब हैं, दोनों अपने-अपने तर्क में सही। नुसरत फतेह अली खान, गुलाम अली, नूर जहां जैसे दिग्गज भारत आए, हमने उनका दिल खोलकर स्वागत किया। फैज अहमद फैज, जो पूरे उपमहाद्वीप के शायर हैं, जब वाजपेयी के जमाने में भारत आए, तो उन्हें सरकारी मेहमान की तरह सम्मान मिला। लेकिन अफसोस, ये सम्मान कभी पाकिस्तान से वापस नहीं मिला। मेरी पाकिस्तानी लोगों से कोई शिकायत नहीं है।' इसके बाद उन्होंने कहा कि 'दूसरा तर्क भी उतना ही सही है। अगर हम पाकिस्तानी कलाकारों को रोकते हैं, तो इससे पाकिस्तान में किसे खुशी मिलती है? वहां की सेना और कट्टरपंथियों को, क्योंकि यही वो चाहते हैं। उन्हें दूरी चाहिए, ये उनके हक में है। दोनों सवाल बराबर वजन रखते हैं। अभी के लिए, मेरा जवाब है- नहीं, इन्हें नहीं बुलाना चाहिए।'

End of Feed