Janhvi Kapoor-Shikhar Pahariya Affair: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर बॉलीवुड के बाद साउथ में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली हैं। जाह्नवी कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। अभी हाल ही में जाह्नवी कपूर अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' की स्क्रनिंग पर पहुंची थीं। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान जाह्नवी कपूर अपने धांसू लुक में नजर आईं। इस दौरान जाह्नवी कपूर ने कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का नाम फिर चर्चा में आ गया है। जाह्नवी कपूर का नया लुक सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। जाह्नवी कपूर की इवेंट से कई तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।
जाह्नवी कपूर के नेकलेस ने खोली पोल
एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' की स्क्रनिंग पर बॉलीवुड के कई स्टार्स ने नजर आए थे, लेकिन सबका ध्यान जाह्नवी कपूर के लुक ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। जाह्नवी कपूर इस इवेंट के दौरान डीपनेक ड्रेस पहने दिखाई दीं। जाह्नवी कपूर का नया लुक सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है। जाह्नवी कपूर इस इवेंट के दौरान अपने गले में पहना नेकलेस फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। जाह्नवी कपूर के इस नेकलेस पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का नाम लिखा हुआ था। इस नेकलेस के सामने आने के बाद जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के अफेयर को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। इसके बाद माना जा रहा है कि अब दोनों के रिश्ते पर पक्की मुहर लग गई है।
जाह्नवी कपूर ने करण जौहर के शो में लिया था नाम
जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया की जोड़ी पहले भी कई बार चर्चा में चुकी है। जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया साथ में कई इवेंट में भी नजर आए। जाह्नवी कपूर ने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में शिखर पहाड़िया का नाम लिया था। जाह्नवी कपूर ने बताया था उनके फोन में स्पीड डायल में शिखर पहाड़िया का भी नाम है। आपको बतातें चले कि जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया ने अभी तक अपने अफेयर की खबर को लेकर खुलकर बात नहीं की है।
