Mili First Look: पापा बोनी कपूर की फिल्म में नजर आएंगी जान्हवी कपूर, 'मिली' बनकर मचाएंगी धमाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 12:43 PM IST

Mili First Look: बॉलीवुड अदाकारा जान्हवी कपूर की नई फिल्म मिली का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इस फिल्म को उनके पिता बोनी कपूर प्रोड्यूस करने वाले हैं। पोस्टर में जान्हवी कपूर बैग टांगकर हंसती हुई नजर आ रही हैं।

Mili First Look: बॉलीवुड अदाकारा जान्हवी कपूर की नई फिल्म मिली का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इस फिल्म को उनके पिता बोनी कपूर प्रोड्यूस करने वाले हैं। पोस्टर में जान्हवी कपूर का लुक एक दम उनके पर्सनैलिटी को सूट कर रहा है क्योंकि वह बैग टांगकर हंसती हुई नजर आ रही हैं। जान्हवी काफी हंसमुख स्वभाव की हैं और उनका अंदाज चुलबुला है। इस पोस्टर में वह बिलकुल अपने असल व्यक्तित्व के करीब लग रही हैं। पोस्टर पर फिल्म का नाम लिखा है मिली और इस रोल को जान्हवी कपूर निभाने वाली हैं।

Mili First Look: पापा बोनी कपूर की फिल्म में नजर आएंगी जान्हवी कपूर, 'मिली' बनकर मचाएंगी धमाल

इस फिल्म में जान्हवी के किरदार का नाम होगा मिली डोंडियाल। यह एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है जिसका निर्देशन Mathukutty Xavier ने किया ळै। इसका स्क्रीन प्ले रितेश शाह ने किया है। जान्हवी कपूर के अलावा फिल्म में मनोज पहवा और सनी कौशल भी लीड रोल में होंगे। मनोज मिली के पिता तो सनी कौशल मिली के बॉयफ्रेंड का रोल करेंगे। यह फिल्म 4 नवंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

End of Feed