लंदन में अपने पसंदीदा मर्द के साथ घूमते नजर आईं जाह्नवी कपूर, वीडिया हुआ लीक

Janhvi Kapoor spotted with Shikhar Pahariya: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जाह्नवी कपूर काफी समय से शिखर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप में है। इस बीच दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख फैंस गदगद हो गए हैं।

Janhvi Kapoor Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस और श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिनके बारे में फैंस सबकुछ जानना चाहते हैं। जानकारी के मुताबिक काफी समय से जाह्नवी कपूर, शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। इस बीच जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। इस क्लिप में जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया साथ में घूमते हुए नजर आ रहे हैं। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...

janhvi kapoor video

लंदन में रोमांटिक हुए जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया को लेकर आए दिन खबरें सामने आती रहती है। इस बीच जाह्नवी कपूर और शिखर का नया क्लिप वायरल हो रहा है। वीडियो में जाह्नवी और शिखर एक-दूसरे का हाथ थामे लंदन की सड़कों पर घूमते दिखाई दे रहे हैं। जहां जाह्नवी टॉप और जींस में खूबसूरत लग रही हैं तो वहीं शिखर ग्रीन टीशर्ट और व्हाइट पैंट में नजर आ रहे हैं। बता दें कि इन दोनों के साथ खुशी कपूर भी दिखाई दे रही हैं। लोग इस क्लिप पर जमकर रिएक्ट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, 'दोनों की जोड़ी एक नंबर है।' दूसरे ने लिखा, 'आप दोनों शादी कब कर रहे है।'

End of Feed